ट्रैक्टर से रेलवे क्रासिंग का बूम टूटा,लगभग तीन घण्टे तक बनी रही जाम की स्थिति

 

जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर में स्थित रेलवे क्रासिंग का बूम टूटने से लगभग तीन घण्टे तक यातायात प्रभावित रहा।मौके पर जाम की स्थिति बनी रही।रेलवे पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर  वाहनों को किसी प्रकार दूसरे रास्ते से पास कराया।

ऊक्त मार्ग पर  गेट नम्बर 3 वी को दिन में लगभग ढाई बजे  एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया।ट्रैक्टर के टक्कर से बूम टूट कर सड़क पर टेढ़ा होकर गिरा रहा।जिसके चलते क्रासिंग पर जाम की स्थिति बन गई।चूंकि इस समय जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने के कारण हजारों वाहनों का इसी मार्ग से आवागमन हो रहा है।मौके पर जाम लगता देखकर गेटमैन ने घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को दिया।उन्होंने आरपीएफ चौकी इंचार्ज को आवागमन का संचालन व्यवस्था सही करने को कहा।उसके बाद आरपीएफ के सिपाहियों ने वाहनों को दूसरे रास्ते से निकलवाया।लगभग पौने तीन घण्टे बाद लगभग पांच बजें बूम बना।उसके बाद पुनः आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ।उस दौरान आसपास जाम की स्थिति बनी रही।

Related

डाक्टर 5337184355403360460

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item