छात्राओं व शिक्षिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गयी जानकारी

 

जौनपुर। मुरली फाउण्डेशन ने नवीन मिश्र के निर्देशन में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शैली निगम की अध्यक्षता में शकरमण्डी स्थित एक कान्वेंट स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं व शिक्षिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस मौके पर डा. निगम ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक घातक बीमारी है जिसका पता आम तौर पर देर से लगता है। इसका मुख्य कारक ह्यूमन पैपिलोमा नामक वायरस है जो एक सामान्य वायरस है परन्तु विशिष्ट परिस्थितियों में यह कैंसर का कारण बन जाता है। अधिकांश मामलों में देर से पता लगने पर जानलेवा साबित होता है। टीकाकरण 9 वर्ष से 15 वर्ष की बच्चियों में सबसे अधिक प्रभावी है और 45 वर्ष तक कि महिलाएं इस टीके का लाभ ले सकती है।

संस्थाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि सदर अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में 14 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक कि बच्चियों को यह कैंसर रोधी टीका सरकार द्वारा नि:शुल्क लगाया जा रहा है। मुरली फाउंडेशन इच्छुक छात्राओं हेतु किसी भी प्रकार की सहायता के लिये तत्पर है। प्रबंधक अनिल मौर्य ने इस अभियान में विद्यालय द्वारा सहभागिता करने की प्रतिबद्धता जतायी। कार्यक्रम निदेशक नवीन मिश्र ने छात्राओं को सहमति पत्र प्रदान करते हुये कहा कि अपने माता—पिता से सहमति ले इस टिकाकरण का हिस्सा बन खुद को सुरक्षित करें। विद्यालय के संरक्षक मोती लाल मौर्य ने डा. निगम को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
अन्त में सचिव अजय सिंह ने सभी शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित सदस्यों को आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. बृजेश कन्नौजिया, संजय जायसवाल, कंट्रक्शन इंजीनियर अब्दुल्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 6148513944210521351

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item