सरस्वती विद्या मन्दिर बारीनाथ में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परियोजना की बैठक
https://www.shirazehind.com/2026/05/blog-post_68.html
जौनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर बारीनाथ विद्यालय में संस्कृति ज्ञान बोध परियोजना के क्षेत्रीय अभियान प्रमुख राजेन्द्र देव त्रिपाठी का विद्यालय की प्रातःकालीन वन्दना सभा में आगमन हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दाऊ जी उपाध्याय ने अतिथि का स्वागत किया। वन्दना सभा के पश्चात प्रधानाचार्य जी ने संस्कृति परियोजना प्रमुख का परिचय भैया बहनों से कराया। इसके पश्चात अतिथि ने भैया—बहनों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, भारतीय ज्ञान परम्परा आदि व परीक्षा में शत प्रतिशत अंक कैसे प्राप्त करे, इसके बारे में भैया—बहनों का मार्गदर्शन किया। इसके उपरान्त जौनपुर संकुल से जुड़े समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ परियोजना प्रमुख की बैठक हुई जहां अभियान को आगे बढाने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। अन्त में विद्यालय के आचार्य व आचार्या के साथ बैठक हुई जहां "भारतीय संस्कृति ज्ञान को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक कैसे पहुँचाया जाय" इस विषय पर चर्चा हुई। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

