ऐन मौके पर खुला एयरबैग, वरना मातम में बदल जाती बारात!

 जौनपुर। लापरवाही और स्टाइल के चक्कर में अक्सर लोग हेलमेट और सीट बेल्ट को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बीती रात हुई एक सड़क दुर्घटना ने साबित कर दिया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है—और पालन करना जिंदगी बचा सकता है।

विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव से एक बारात प्रयागराज जनपद के सहसो जा रही थी। सहसो और फूलपुर के बीच अचानक दो नीलगाय सड़क पर आ गईं। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, तेज रफ्तार फोर व्हीलर सीधे नीलगायों से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, लेकिन अंदर बैठे बाराती चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकले। इसकी सबसे बड़ी वजह रही सीट बेल्ट और समय पर खुला एयरबैग।

ड्राइवर के बगल में बैठे महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, “एक पल को लगा अब जान नहीं बचेगी, लेकिन जैसे ही टक्कर हुई, तुरंत एयरबैग खुल गया और हम लोग सुरक्षित बच गए। यह किसी चमत्कार से कम नहीं।”

यह हादसा उन लोगों के लिए सबक है जो सीट बेल्ट को बोझ समझते हैं। अगर उस वक्त सीट बेल्ट नहीं लगी होती, तो शायद एयरबैग भी काम नहीं करता और यह हादसा एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था।

सुरक्षा नियम कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जिंदगी की गारंटी हैं। अगली बार गाड़ी में बैठें तो सीट बेल्ट जरूर लगाएं—क्योंकि एक छोटी सी सावधानी, बड़ी अनहोनी को टाल सकती है।

Related

डाक्टर 6442045973284046822

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item