डीजे पर नाच रहे बारातियों का हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ वैवाहिक समारोह

 

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बूढ़ूपुर गांव में बुधवार देर शाम द्वाराचार के दौरान डीजे पर नाच रहे बारातियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। रास्ते में हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था कायम कराई।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र से बूढ़ूपुर गांव में बारात आई थी। द्वार चार के लिए बाराती डीजे के साथ नाचते-गाते कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते के किनारे बंधी गाय को संभाल रहे गांव निवासी पशुपालक से कुछ बाराती युवकों की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी शैलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे कुछ युवकों को हिरासत में लेकर चौकी भेज दिया। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। एहतियातन पुलिसकर्मी विदाई तक मौके पर तैनात रहे।
सूत्रों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला आपसी विवाद का था जिसमें दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया है।

Related

डाक्टर 5476762126348543469

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item