नए डीएम से मिले माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, शिक्षा व्यवस्था को लेकर हुई अहम चर्चा

 

जौनपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने बुके एवं शाल भेंट कर जिलाधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा माध्यमिक शिक्षकों और विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि जौनपुर शिक्षा और संस्कार की भूमि रही है। यहां के शिक्षक हमेशा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जिलाधिकारी के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और विद्यालयों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

वहीं रमेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से बेहद सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित कई प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी मुद्दों को गंभीरता से जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाई।

रमेश सिंह ने कहा, “शिक्षक समाज केवल पढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना बेहद जरूरी है। नवागत जिलाधिकारी ने जिस गंभीरता से हमारी बात सुनी है, उससे शिक्षक समाज में एक सकारात्मक उम्मीद जगी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण, संसाधनों की उपलब्धता और शिक्षकों के सम्मान से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सपना साकार हो सकता है। शिक्षक संगठन हमेशा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रशासन का सहयोग करता रहेगा।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने भी शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस मौके पर जयप्रकाश सिंह बाबा, तेरस यादव, राकेश सिंह, आज़म खान, मोहम्मद रजा, बद्री सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 3697078121390342572

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item