मुठभेड़ में गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार, 13 अवैध असलहे बरामद

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में शातिर के पैर में लगी गोली, असलहा तस्करी का खुलासा

जौनपुर। मोहर्रम के मद्देनजर चल रही चेकिंग के दौरान शुक्रवार को केराकत और गौराबादशाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने स्वाट, एसओजी व सर्विलांस टीम के सहयोग से मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गैंग लीडर समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान गैंग लीडर शैलेश यादव के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से 13 अवैध असलहे, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और केराकत की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने मल्लूपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दी।

पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का सरगना शैलेश यादव निवासी पतौरा, थाना केराकत, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पीयूष यादव, करन यादव तथा एक बाल अपचारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे अवैध असलहों की खरीद-बिक्री का गिरोह चलाते हैं और बड़ी खेप लेकर बिक्री के लिए जा रहे थे। पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 देशी तमंचे, तीन देशी पिस्टल, कारतूस, तीन मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिल बरामद कीं। घायल शैलेश यादव को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि शैलेश यादव पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर और एससी-एसटी एक्ट समेत जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना केराकत में आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related

डाक्टर 3338401885823646312

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item