बारात में मामूली विवाद के बाद मारपीट, एक युवक की मौत

 

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)।जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजपत नगर, आरा में बीती रात बारात के दौरान घराती और बराती पक्ष के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, भदेठी गांव, थाना सरायख्वाजा निवासी जमुना राजभर के घर बारात आई थी। जयमाला कार्यक्रम के उपरांत किसी बात को लेकर घराती और बराती पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान भदेठी निवासी सौरभ राजभर (24) पुत्र राजेश राजभर के सिर पर ईंट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया। उस समय विवाह की रस्म के तहत सिंदूरदान की प्रक्रिया होने जा रही थी, जिसे वर पक्ष ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बारात बिना विवाह के ही वापस लौट गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर थाना गौराबादशाहपुर पहुंचे। इस मामले में थाना अध्यक्ष गंगासागर मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई गौरव राजभर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related

JAUNPUR 2198562865175257830

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item