जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

 


जौनपुर। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव ने शनिवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विधिक सहायता तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने जेल की पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।

जेल अस्पताल में भी अधिकारियों ने पहुंचकर बंदियों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम को निर्देश दिया गया कि सभी बंदियों का समय पर और समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन के अधिकारियों के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 7484535417162666987

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item