ई-रिक्शा सवार महिला के पर्स से लाखों के जेवरात किए पार

जौनपुर।शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाहा चौराहे से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने मायके जा रही महिला के पर्स से महिला चोरों के गिरोह ने लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुरैला गांव निवासी भावना तिवारी पत्नी चंद्र प्रकाश तिवारी ने शहर कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बीते 22 जून की दोपहर लगभग 12 बजे सिपाह चौराहे पर पहुंची थीं। वहां से वह ई-रिक्शा द्वारा बदलापुर पड़ाव के लिए निकलीं।

उसी समय पांच महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ उसी ई-रिक्शा पर सवार हो गईं, जिनमें से दो नकाबपोश महिलाएं थीं जो अजीब हरकतें करने लगीं। महिला चोरों के गिरोह की इन हरकतों के कारण भावना तिवारी का ध्यान भटक गया। इसी बीच उनके पर्स में रखे सोने की चेन, सोने की अंगूठी और कान की बाली चोरी कर ली गई। जब महिला बदलापुर पड़ाव पर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि उनके पर्स का मुंह खुला था और उसमे से गहने गायब थे। घटना के दिन ही महिला द्वारा कोतवाली जाकर सूचना दी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related

JAUNPUR 3657794331609810876

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item