तुषार जायसवाल का प्राविधिक सहायक पद पर चयन
https://www.shirazehind.com/2026/06/blog-post_8948.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक पद पर तुषार जायसवाल का चयन हुआ है। मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में तुषार ने अच्छे मेरिट के आधार पर सामान्य श्रेणी में सफलता अर्जित किया। तुषार के प्राविधिक सहायक पद पर चयन से परिवार में खुशी का माहौल है वहीं शुभचिंतकों में भी हर्ष व्याप्त हो गया है। तुषार वाजिदपुर दक्षिणी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर मंत्री विनोद कुमार जायसवाल के पुत्र हैं। तुषार ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं मार्गदर्शन करने वाले गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम तथा दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर हर कामयाबी हासिल की जा सकती है।

