जौनपुर से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, लुधियाना जाने वाली ट्रेनों का ठहराव 10 मिनट हो
https://www.shirazehind.com/2026/07/10_0831609909.html
मां शीतला एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अनुमति दी जाय: बाबू सिंह कुशवाहा
जौनपुर। मां शीतला एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन एवं जौनपुर से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों के लिये नयी रेल सेवा और जौनपुर जंक्शन एवं सिटी स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव लगभग 10 मिनट हो। इन सभी बिन्दुओं को लेकर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने केन्द्रीय रेलमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन दिया। जौनपुर की जनता एवं व्यापारिक समुदाय की भावनाओं से सम्बन्धित लाभ मिले। जौनपुर की अनुमानित जनसंख्या लगभग 50-52 लाख है। यह जनपद ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यहाँ स्थित मां शीतला चौकिया मंदिर में देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। इसके अतिरिक्त मां विन्ध्यवासिनी धाम (मिर्जापुर) जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों से आने वाले श्रद्धालु भी जौनपुर होकर यात्रा करते हुये यहां दर्शन-पूजन हेतु पहुंचते हैं। जनपद में शाही पुल, शाही किला, लाल दरवाजा जैसे अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल स्थित हैं जो इसकी हिन्दू-मुस्लिम सांस्कृतिक पहचान को और सुदृद्ध करते हैं। साथ ही यह क्षेत्र व्यापार, शिक्षा एवं कृषि की दृष्टि से भी पूर्वांचल का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। जनपद के नागरिकों, व्यापारियों एवं यात्रियों को रेल यात्रा एवं माल दुलाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।पत्रक के माध्यम से मांग किया गया कि जौनपुर जंक्शन एवं सिटी स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का लगभग 10 मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया जाय जिससे यात्रियों एवं माल की लोडिंग-अनलोडिंग सुगमता से हो सके। स्टेशनों पर यार्ड, वाशिंग सेंटर एवं शेडिंग सुविधाओं का विकास कराया जाय। जौनपुर से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों के लिये नई रेल सेवाओं का संचालन किया जाय। विशेष रूप से जनभावनाओं एवं क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये जौनपुर से मुम्बई तक "मां शीतला एक्सप्रेस" ट्रेन के संचालन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने की कृपा की जाय। उपरोक्त प्रकरण पर जनहित एवं क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा क, जिससे जौनपुर की रेल कनेक्टिविटी एवं विकास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

