चौकियां धाम: गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन हजारों भक्तों ने किया दर्शन—पूजन

 

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन बुधवार को हजारों भक्तों ने माता रानी का दर्शन—पूजन किया। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर महंत विवेकानन्द पंडा ने माता रानी का श्रृंगार करते हुये आरती पूजन किया। हवन, पूजन, वैदिक मंत्रोच्चारण, माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। गुप्त नवरात्रि के विशेष पौराणिक महत्व की जानकारी देते हुये महंत जी ने बताया कि आषाढ़ मास में की गुप्त नवरात्रि साधना तप और देवी आराधना के लिये अत्यन्त शुभ व कल्याणकारी माना जाता है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा के गुप्त स्वरूपों की पूजा की जाती है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन माता कालिका की पूजा शक्ति साहस और आत्मविश्वास प्राप्त करने का पवित्र अवसर माना जाती है। इनकी उपासना से माता के भक्तों का आत्मविश्वास बढ़ता है और साधक को आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि श्रद्धा एवं नियमपूर्वक मां की आराधना करने से जीवन की कठिन परिस्थितियों में देवी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है। मान्यता है कि माता कालिका अपने भक्तों को भय, नकारात्मक शक्तियों और जीवन की बाधाओं से रक्षा प्रदान करती हैं।

Related

JAUNPUR 1151177052085200283

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item