12वीं पास करते ही सिकरारा की बेटी ने रच दिया इतिहास, NEET-UG में हासिल की शानदार ऑल इंडिया रैंक

लाजीपार की अस्मी मौर्य ने 602 अंक के साथ देशभर में चमकाया जौनपुर का नाम, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर हासिल की सफलता

जौनपुर। प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम का जब संगम होता है, तो सफलता स्वयं कदम चूमती है। इसे सच साबित कर दिखाया है जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र के लाजीपार गांव की होनहार बेटी अस्मी मौर्य ने। 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

अस्मी मौर्य ने 720 में से 602 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9475 तथा कैटेगरी रैंक 4189 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे सिकरारा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

अस्मी ने इससे पहले 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भी 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया था। वह Aloft Dale School की छात्रा रही हैं।

सोशल मीडिया से बनाई दूरी, ऑफलाइन पढ़ाई बनी सफलता की कुंजी

आज के दौर में जहां अधिकांश छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया में व्यस्त रहते हैं, वहीं अस्मी ने तैयारी के दौरान इंटरनेट और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ ऑफलाइन अध्ययन, नियमित अभ्यास और आत्मअनुशासन को अपनी सफलता का आधार बनाया। यही समर्पण उन्हें देश के हजारों सफल अभ्यर्थियों की सूची में शामिल कराने में सफल रहा।

अस्मी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय, गुरुजनों और ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।

शिराज़-ए-हिन्द डॉट कॉम परिवार की ओर से भी होनहार बेटी अस्मी मौर्य को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Related

डाक्टर 6150799950630004319

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item