"पीओके हमारा था, है और रहेगा" : मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी, बोले— हम सब आदम की औलाद हैं

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, वक्फ बोर्ड, ईरान, पीओके और सोनम वांगचुक के मुद्दों पर रखी बेबाक राय

जौनपुर। विश्वविख्यात इस्लामिक स्कॉलर डॉ. कल्बे रुशेद रिजवी ने शुक्रवार को जौनपुर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। नगर के बाजार भुआ स्थित मीर बहादुर अली इमामबाड़े में आयोजित मजलिस अलम नौचंदी को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि "पीओके हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा।" उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब पीओके की जनता भी भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने का काम करेगी।

धार्मिक सौहार्द पर बोलते हुए मौलाना ने कहा कि हम सब आदम और हौव्वा की संतान हैं। सनातन धर्म हो या इस्लाम, हर व्यक्ति को अपने-अपने तरीके से ईश्वर, अल्लाह या भगवान की उपासना करने की पूरी स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि जो लोग पूर्वजों की परंपरा को लेकर भ्रम फैलाते हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि पूरी मानवता की जड़ एक ही है।

ईरान की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि तमाम प्रतिबंधों के बावजूद ईरान ने पिछले चार दशकों में अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखा और बड़ी शक्तियों के सामने भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई समेत सैकड़ों लोगों की हत्या अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि ईरान की जनता ने कर्बला से अन्याय के खिलाफ संघर्ष की सीख ली है और अत्याचार के सामने कभी झुकेगी नहीं।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि उनका आमरण अनशन लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा है। उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी, क्योंकि यह मुद्दा पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहे लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़ा है।

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि दोनों ही मामले लोगों की आस्था से जुड़े हैं। उन्होंने मांग की कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि जनता का विश्वास बना रहे।

Related

डाक्टर 5163561855706668481

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item