पहले ही प्रयास में अवनी त्रिपाठी ने फतह किया NEET-UG 2026, 584 अंक के साथ जौनपुर का बढ़ाया मान
इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ की मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी, मेहनत और लगन ने दिलाई ऑल इंडिया रैंक
सबसे खास बात यह रही कि अवनी ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ-साथ ही NEET की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय और नियमित मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
अवनी के पिता हरीश त्रिपाठी एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं, जबकि उनकी माता प्रतिमा त्रिपाठी गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा उनकी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और हर कदम पर उनका उत्साह बढ़ाया, जिसका परिणाम आज पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय बन गया है।
अवनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट पैट्रिक स्कूल, जौनपुर से प्राप्त की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई वाराणसी से पूरी करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी जारी रखी और अपनी मेहनत के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
अवनी की उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।
Shirazehind.com परिवार की ओर से होनहार बेटी अवनी त्रिपाठी को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।


Congratulations Anant shubhkamna
जवाब देंहटाएं