वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ
महाविद्यालय के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह 'रानू' एवं प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन, नैतिक मूल्यों और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूर्ण समर्पण, लगन और सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने नए शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन और महाविद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।
अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने सभी नवप्रवेशी एवं पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का नए शैक्षणिक सत्र में हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

