छत की पटिया टूट कर गिरी,काम कर रहे राजगीर की मौत

 

जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के जमालपुर गांव में बुधवार  को छत की पटिया टूट कर गिरने से 55 वर्षीय राजगीर मिस्री की मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

उक्त गांव निवासी मदन चौहान पुत्र रामधनी चौहान राजगीर मिस्त्री का काम करते थे।गांव के ही निवासी बुद्धू गुप्ता के मकान पर दूसरे मंजिल के कमरे पर पटिया रखा जा रहा था।पटिया रखते समय एक पटिया टूट गयी।उसी पटिया पर मदन चौहान मौजूद थे।वह पटिया सहित नीचे गिर गए।उन्हें मौजूद लोग उपचार के लिए चिकित्सक के पास लिवा गए।वहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के चार पुत्र है।पत्नी व परिवार का रो रोकर बुरा हाल बेहाल है।उधर किसी ने घटना की जानकारी थानाप्रभारी जलालपुर सतेंद्र विक्रम सिंह को दे दिया।वह भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।हालांकि परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।थानाप्रभारी श्री सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने बताया कि घटना हम लोगों के सामने हुई है।हमे पोस्टमार्टम नही करवाना है।

Related

JAUNPUR 7607078499404921589

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item