बीईओ के बेटे ने नीट-यूजी 2026 में लहराया परचम, पहले ही प्रयास में हासिल की 99.71 पर्सेंटाइल
https://www.shirazehind.com/2026/07/2026-9971.html
जौनपुर के शाश्वत त्रिपाठी ने 617 अंक के साथ बनाई राष्ट्रीय स्तर पर पहचान, ऑल इंडिया रैंक 5698
बरसठी (जौनपुर)। क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी शाश्वत त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) में शानदार सफलता हासिल कर परिवार, गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। पहले ही प्रयास में उन्होंने 720 में से 617 अंक प्राप्त करते हुए 99.71 पर्सेंटाइल हासिल की। सामान्य वर्ग में उनकी कैटेगरी रैंक 2559 तथा ऑल इंडिया रैंक 5698 रही।शाश्वत के पिता अतुल दत्त तिवारी वर्तमान में चित्रकूट जनपद में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि वे बरसठी क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी चंद्र कुमार तिवारी के पौत्र हैं।
शाश्वत की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने इस उपलब्धि का श्रेय उनकी नियमित पढ़ाई, अनुशासित दिनचर्या, अथक मेहनत और गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। क्षेत्र के लोगों ने भी शाश्वत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

