25 हजार का कर्ज बना आफत, दो लाख की मांग का आरोप; परिवार ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के असुआपार गांव में सूदखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। 25 हजार रुपये के उधार को लेकर एक परिवार ने सूदखोरों पर मारपीट, धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस-प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

असुआपार निवासी विनोद निषाद का आरोप है कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने कुछ माह पहले ग्राम पूरालाल निवासी प्रतीक सिंह उर्फ श्यामू से 25 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। समय पर पूरी रकम न चुका पाने पर आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपी और उनके साथी आए दिन घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं। परिवार की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।

विनोद का कहना है कि अब तक उन्होंने बैंक से ऋण लेकर और रिश्तेदारों से मदद जुटाकर करीब 65 हजार रुपये चुका दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ब्याज के नाम पर दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर घर में आग लगाने और पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

पीड़ित परिवार का दावा है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। घर में तोड़फोड़ किए जाने के बाद भयवश परिवार को अपना घर छोड़कर अन्यत्र शरण लेनी पड़ रही है।

विनोद निषाद ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

उधर, समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का कोई बयान सामने नहीं आया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related

डाक्टर 928139456523958032

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item