स्कूली वाहनों पर चला परिवहन विभाग का हंटर, 6 बसें सीज, 15 का चालान

‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत कार्रवाई, फिटनेस और परमिट नहीं होने पर होगी सख्त कार्रवाई

जौनपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बुधवार को परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान परमिट, फिटनेस और अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर छह स्कूली बसों को सीज कर दिया गया, जबकि 15 बसों का चालान किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई रामपुर, खुटहन, चंदवक और मछलीशहर थाना पुलिस के सहयोग से की गई। जांच के दौरान स्कूल बसों के परमिट, फिटनेस, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 15 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान जारी रहेगा। जिन स्कूली वाहनों के पास वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र या आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं होंगे, उनके खिलाफ सीज और चालान की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जनपद के सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और वाहन स्वामियों से अपील की कि जिन स्कूल वाहनों की फिटनेस या परमिट की अवधि समाप्त हो चुकी है, वे तत्काल उसका नवीनीकरण करा लें। बिना वैध परमिट या फिटनेस के संचालित मिलने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related

डाक्टर 1193802561482984863

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item