जौनपुर में बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, 8 जुलाई से कक्षा 1 से 8 तक सभी बोर्डों के विद्यालयों में लागू होगी नई समय-सारिणी

जौनपुर। मौसम सामान्य होने के बाद जिला प्रशासन ने जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को कार्यालय आदेश जारी करते हुए 8 जुलाई 2026 से नई समय-सारिणी लागू करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार जनपद के परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा तथा अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय अब प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक संचालित होंगे।

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास सुबह 8:00 बजे से 8:15 बजे तक आयोजित होगा, जबकि मध्यावकाश सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक शिक्षण अवधि शुरू होने से 15 मिनट पहले विद्यालय पहुंचेंगे तथा शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद कम से कम 30 मिनट तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि 8 जुलाई 2026 से इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Related

JAUNPUR 3485839152263719399

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item