जीआरपी जौनपुर ने बरामद किए 88 गुम मोबाइल, 55 स्वामियों को लौटाए; 19 लाख की संपत्ति बचाई

सर्विलांस और जीआरपी टीम की कार्रवाई, शेष मोबाइल धारकों को भी जल्द सौंपे जाएंगे फोन

जौनपुर। थाना जीआरपी जौनपुर ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 88 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से विभिन्न जनपदों और राज्यों से पहुंचे 55 मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस सौंपे गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने जीआरपी पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज एन. कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ के नेतृत्व में जीआरपी जौनपुर, क्यूआरटी एवं सर्विलांस टीम ने यह कार्रवाई की। रेल यात्रियों द्वारा विभिन्न तिथियों में दर्ज कराई गई गुमशुदगी के आधार पर मोबाइलों की तलाश कर उन्हें बरामद किया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये है। शेष मोबाइल स्वामियों को भी सूचना दे दी गई है और शीघ्र ही उनके मोबाइल उन्हें सुपुर्द कर दिए जाएंगे।

इस अभियान में उपनिरीक्षक हरिकेश, शिवपूजन यादव, गिरीश मिश्र, बृजेश कुमार, राधा मोहन द्विवेदी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल रामप्रवेश कुमार, मनीष कश्यप, महिला आरक्षी किरण लता सहित जीआरपी एवं सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related

JAUNPUR 2829542359098631418

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item