जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह ने अपने सम्बोधन मे बताया कि दस सूत्रीय मांगो से सम्बन्धित प्रदेश स्तर से तय लक्ष्य के अनुरूप प्रथम चरण मे एक हजार पेंशनर्स की सामूहिक हस्ताक्षर याचिका दिनाकं-21जून2026को माननीय प्रधान मन्त्री जी भारत सरकार को प्रदेश अध्यक्षअमरनाथ यादव के स्तर से भेजी गयी ।तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन एक जनपद की हस्ताक्षर याचिका लखनऊ जी पी ओ से रजिस्टर्ड डाक से भेजी जा रही है। इस प्रकार प्रदेश के सभी पचहत्तर जिलो की याचिका भेजने के बाद भी मांग पूरी नही होने पर, दूसरे चरण की भेजी जाएगी । आगे बताया कि केंद्रीय बेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पुराने पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित न करके सरकार पेंशनर्स के पेंशन पुनरीक्षण एवं अब तक समय समय पर मिलने वाले महगाई राहत से बंचित करना चाहती है।सरकार की इस पेंशनर्स बिरोधी कार्य का हमे एकजुट होकर बिरोध करना होगा। इसी क्रम मे दूसरे चरण की सामूहिक हस्ताक्षर याचिका कार्य को चलाया जा रहा है।जो पेंशनर्स अभी तक हस्ताक्षर नही किए है वह हस्ताक्षर करके अपना बिरोध दर्ज करे।साथ मांगो की पूर्ति तक संगठन के संघर्ष कार्यक्रमो मे तन मन थन से सहयोग करे।
बैठक को संबोधित करते हुए, वक्तओ ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की पेंशनर्स विरोधी निति की आलोचना करते हुए सरकार को सचेत किए कि पेंशनर्स की मांग को पूरा करके आठवे वेतन आयोग मे माह जनवरी 2026के पुर्व सेवानिवृत्त पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को पूर्व के बेतन आयोग की भाँति सम्मिलित करते हुए, अन्य मांग पेन्सन राशिकरण की धनराशि की वसूली पन्द्रह वर्ष से कम करके दस बर्ष करने,पेंशन को आयकर से मुक्त करने,कोविडकाल मे रोके गए महगाई राहत के अवशेष को भुगतान करने,आयुष्मान योजना के अन्तर्गत देय चिकित्सा की धनराशि पाँच लाख से वढाकर दस लाख करने, वरिष्ठ नागरिक को पूर्व की भांति रेल किराए मे छूट दिए जाने सहित, लम्बित दस सूत्रीय मांग को शीध्र निस्तारित करने की मांग की गई। वैठक को मुख्य रूप से राज्य कर्म चारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेशकुमार श्रीवास्तव, रामकेश यादव, राजपति विश्वकर्मा, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी,राजेश कुमार श्रीवास्तव, राम प्रताप यादव, गोरखनाथ माली,नन्दलाल सरोज ,सूबेदार यादव ,मिठाई लाल, दिनेश कुमार सिंह, वी बी सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, शैलेंद्र यादव, दसरथ राम, लाल चन्द यादव आदि थे। बैठक मे वडी संख्या मे पेंशनर्स उपस्थित रहे।
अन्त मे पेंशनर्स के उत्तम स्वास्थ्य एवं शतायु होने की शुभ कामनाओ के साथ अध्यक्ष ने वैठक समाप्त किया।