हिंदी प्रवक्ता पद पर चयनित हुए नितेश सिंह, क्षेत्र में खुशी की लहर
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_202.html
जौनपुर। शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में नितेश सिंह का हिंदी प्रवक्ता पद पर चयन होने से परिवार, शिक्षक समाज एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
नितेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुवास सिंह (बी.आर.पी. इंटर कॉलेज, जौनपुर) के भतीजे तथा राज कॉलेज, जौनपुर में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत राजकुमार सिंह के पुत्र हैं। वे मूल रूप से ग्राम भगरी, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर के निवासी हैं।
परिजनों ने इस सफलता का श्रेय रामेश्वर धाम की कृपा, नितेश सिंह की कड़ी मेहनत और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षक समुदाय, प्रधानाचार्य परिषद तथा क्षेत्रीय जनमानस ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

