जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गो*ली, 9 अवैध असलहे बरामद

जलालपुर-केराकत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में हथियार बरामद

जौनपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार देर रात जलालपुर और केराकत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बदमाशों के कब्जे से आठ तमंचे, एक देशी रिवॉल्वर, कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र विक्रम सिंह और केराकत प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पाण्डेय अपनी-अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। दोनों थानों की पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सोनल वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी बीरमपुर, थाना केराकत के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से उसे समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी में सोनल वर्मा (घायल), निवासी बीरमपुर, थाना केराकत,राजेश्वर पाण्डेय, निवासी एकौना, थाना गौराबादशाहपुर,अवनीश गुप्ता, निवासी बीरमपुर, थाना केराकत,बाबी कुमार, निवासी जालंधर, पंजाब,रजीत कुमार, निवासी जालंधर, पंजाब शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ तमंचे (.315 बोर), एक देशी रिवॉल्वर (.32 बोर), तीन जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

घायल आरोपी सोनल वर्मा के खिलाफ जलालपुर थाने में वर्ष 2021 के लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं तथा वर्ष 2022 के गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पहले से दर्ज है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related

JAUNPUR 3887890870385876812

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item