समरसता का संदेश देगा तिलक प्रभात शाखा का सहभोज

 

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तिलक प्रभात शाखा द्वारा सामाजिक समरसता, बंधुत्व और आपसी एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भव्य सहभोज कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। संघ की परम्परा के अनुसार गुरु पूजन से पूर्व हर वर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम आगामी 26 जुलाई दिन रविवार को कम्पोजिट विद्यालय शिवापार में प्रातः 9 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगा।
इस आशय की जानकारी देते हुये शाखा के मुख्य शिक्षक अभिनव सिंह ने बताया कि सह भोज का मुख्य ध्येय जाति, वर्ग और किसी भी प्रकार के मतभेद से ऊपर उठकर समाज में समरसता का भाव जागृत करना है। संघ की परम्परा के अनुरूप सभी स्वयंसेवक और नागरिक एक साथ, एक पंक्ति में बैठकर भोजन (प्रसाद) ग्रहण करेंगे जो सामाजिक एकता का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
शाखा कार्यवाह योगेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जायेगा। इस दौरान 'गुरु पूजन' के महत्व और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला जाएगा।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को सामाजिक समरसता और अखण्डता बनाये रखने का संकल्प दिलाया जायेगा। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिये शाखा के स्वयंसेवक तैयारियों में जुटे हुये हैं।


Related

डाक्टर 8295405378737249309

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item