बहु-बेटी कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
कार्यक्रम की जिम्मेदारी महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी एवं उनकी महिला पुलिस टीम को सौंपी गई थी। इस दौरान महिला एसआई ने उपस्थित महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस व प्रशासन की हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने महिलाओं को आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाएं 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विधवा पेंशन सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र महिलाएं इन योजनाओं का लाभ किस प्रकार प्राप्त कर सकती हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान धनरावती देवी एवं राजेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाओं ने भाग लेकर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
इस अवसर पर महिला पुलिस टीम की सीमा गुप्ता, कीर्ति खरवार एवं अंजू कुमारी ने भी महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें कानून द्वारा दिए गए अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की।

