स्कूल स्टॉप की लापरवाही से एक घण्टे क्लास में बन्द रहा छात्र
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_9112.html
जफराबाद।सिरकोनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वनपुरवा में स्कूल स्टॉप की लापरवाही के चलते क्लास रूम में मासूम छात्र एक घण्टे तक बंद रहा।उसके बाद उसे बाहर निकाला गया।घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
कक्षा दो का छात्र विपिन निषाद जब स्कूल बंद होने के काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी उसकी खोजबीन शुरू किया।उसी दौरान उन्हें किसी ने सूचना दिया कि बच्चा स्कूल के एक कमरे में बंद है।परिजन मौके पर पहुंचकर स्कूल के स्टाफ को जानकारी दिया।उसके बाद उसे लगभग एक घण्टे बाद बन्द कमरे से बाहर निकाला गया।घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इस संबंध में बीएसए समीर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है।इस संबंध में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।बीईओ अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि बीएसए के निर्देश पर मैं मौके पर जाकर उन्हें जांच की रिपोर्ट दूंगा।फिलहाल यह स्टॉप की लापरवाही है।

