जौनपुर में पहली बार आयोजित हुई 'क्रिएटर एंड टैलेंट अवार्ड सेरेमनी'

 मेधावी छात्र-छात्राओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स का हुआ सम्मान

जौनपुर। शहर के एक होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार 'क्रिएटर एंड टैलेंट अवार्ड सेरेमनी' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं, खेल प्रतिभाओं, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह 'प्रिंसू' तथा साल्वेशन हॉस्पिटल के डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजक मिनाज शेख ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मानवी जायसवाल, शिवानी पांडे, अश्विन पांडे, ताइक्वांडो एवं कुंग-फू खिलाड़ियों, स्टेट शूटिंग चैंपियन अभिषेक अग्रहरी, डीआर रिजवी लर्नर्स एकेडमी की 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली जूरियत जेहरा, जनक कुमारी इंटर कॉलेज की 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली जिज्ञासा यादव सहित पांच दर्जन से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया।

समारोह की शुरुआत निर्भय मिश्रा और मोहित द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि धनंजय सिंह ने कहा कि आज समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करेंगे, जबकि सोशल मीडिया क्रिएटर्स सकारात्मक और जागरूकता फैलाने वाले कंटेंट के माध्यम से समाज को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल फोन देने के साथ उसकी नियमित निगरानी भी करें, ताकि वे किसी गलत संगत या भ्रामक सामग्री से दूर रह सकें।

विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह 'प्रिंसू' ने कहा कि माता-पिता बच्चों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें और मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यकतानुसार ही करने दें। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि चाहे मेधावी छात्र हों या कंटेंट क्रिएटर, सभी को सकारात्मक कार्य करना चाहिए और समाज के सामने अच्छी बातें प्रस्तुत करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया, जबकि अंत में आयोजक मिनाज शेख ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाजसेवी निखिलेश सिंह, डॉ. जंग बहादुर सिंह (प्रधानाचार्य, जनक कुमारी इंटर कॉलेज), राहुल शेख, सद्दाम प्रधान, राणा सिंह, साजन शर्मा, लायंस क्लब गोमती के अध्यक्ष कमर हसनैन दीपू, शालिनी सिंह, आदित्य सत्यम, शादाब एम.एस.डी., काशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 5695184605700682170

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item