आम महोत्सव में चमका जौनपुर का सितारा, मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील बागवान सूर्यमणि यादव को किया सम्मानित

 

जौनपुर। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर जौनपुर के प्रगतिशील आम बागवान सूर्यमणि यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट आम उत्पादन के लिए सम्मानित किया। उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि 3 से 5 जुलाई तक आयोजित इस महोत्सव में प्रदेश के सभी जनपदों के किसानों ने आम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई। जौनपुर के सिकरारा विकासखंड के विशनुपुर निवासी सूर्यमणि यादव ने अपने स्टॉल पर रेड आइवोरी, रेड पाल्मर, ब्रुनेई किंग, R2E2, बनाना मैंगो, किंग ऑफ चाकापात, हनी ड्यू और मियाजाकी समेत कई दुर्लभ किस्मों का प्रदर्शन किया, जो दर्शकों और आम उत्पादकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित कुल 10 उत्कृष्ट आम उत्पादकों को सम्मानित किया, जिनमें जौनपुर के सूर्यमणि यादव भी शामिल रहे।

सूर्यमणि यादव ने बताया कि बागवानी के क्षेत्र में उनकी सफलता के पीछे उनके पुत्र अनिल कुमार यादव, जो बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं, का विशेष योगदान है। उन्होंने बताया कि उनके संयुक्त प्रयासों तथा उद्यान विभाग के सहयोग से उनके बाग में आम की 140 से अधिक किस्में विकसित की गई हैं।

उन्होंने उद्यान विभाग एवं उद्यान मंत्री के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के हित में उठाए गए कदमों से आम बागवानों के लिए विपणन के नए अवसर खुले हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे जौनपुर के आम उत्पादकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय है।

Related

JAUNPUR 4340284942110526069

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item