जीएसटी अधिकारियों से रूबरू हुए व्यापारी, नोटिस, चाइनीज मांझा और कर कानूनों पर हुई खुली चर्चा

 

जौनपुर। व्यापारियों और कर विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शनिवार को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में कोतवाली क्षेत्र के अल्फस्टीनगंज स्थित एक प्रतिष्ठान पर व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को कर संबंधी नियमों की जानकारी दी, वहीं व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों के सामने रखीं।

मुख्य अतिथि जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र कैथल ने व्यापारियों को जीएसटी कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कर अनुपालन, व्यापारिक गतिविधियों में बरती जाने वाली सावधानियों तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बाजार में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए और कहा कि ऐसे प्रतिबंधित सामान का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

संगोष्ठी में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने व्यापारियों की ओर से विभागीय अधिकारियों के समक्ष कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से व्यापार करने वाले व्यापारियों को कई बार अनावश्यक नोटिस भेजकर परेशान किया जाता है। व्यापारी सरकार के लिए कर संग्रह कर उसे राजकोष में जमा करते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारियों को व्यापारियों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए।

बैठक में जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, संरक्षक शशांक सिंह 'रानू', सर्वेश जायसवाल, उमेश जायसवाल, अजय गुप्ता, अभिताश गुप्ता सहित कई व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी अपनी व्यावहारिक समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।

डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र कैथल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाना है।

इस अवसर पर अनिल सेठ 'गुड्डू', निर्भय केडिया, अनिल हरलालका, योगेश साहू, चौकियां इकाई के अध्यक्ष अभिषेक यादव, गौरीशंकर जायसवाल, मो. शिराज, संतोष जायसवाल (गुलाब पतंग वाले), प्रमोद मौर्य, रितेश साहू, प्रखर शाह, पंकज जायसवाल, बबलू, सलीम, सतीश यादव, अकीब सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 1002879048253130886

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item