लायंस क्लब ‘गोमती’ ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, खिचड़ी वितरण कर दिया सेवा का संदेश

 

जौनपुर। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' ने शनिवार को मानव सेवा के उद्देश्य से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब के अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर 'दीपू' के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में करीब 200 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन लायन अरविंद बैंकर ने किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी का वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना भी उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

सेवा अभियान में क्लब के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

कार्यक्रम के अंत में क्लब के सचिव लायन नवीन मिश्रा ने सभी सदस्यों, सहयोगियों तथा कार्यक्रम संयोजक लायन अरविंद बैंकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही सेवा कार्य सफल हो सका।

Related

JAUNPUR 845013858647457212

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item