राजवर्धन सिंह ने NEET-2026 में रचा इतिहास, ऑल इंडिया रैंक 297 हासिल कर जौनपुर का बढ़ाया गौरव

 कैटेगरी रैंक 195, शिक्षक दंपति के बेटे ने कड़ी मेहनत से पाई ऐतिहासिक सफलता; बड़े भाई IIT भिलाई में कर रहे हैं बीटेक

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के शिवपुर कबूलपुर गांव के होनहार छात्र राजवर्धन सिंह ने NEET-2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। गुरुवार देर रात घोषित परीक्षा परिणाम में राजवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 297 तथा कैटेगरी रैंक 195 प्राप्त कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव, क्षेत्र और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

राजवर्धन सिंह की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजन, रिश्तेदार, मित्र, शिक्षक और शुभचिंतक लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। गांव में भी लोग इस उपलब्धि को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं।

राजवर्धन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़े भाई को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का निरंतर सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहे।

राजवर्धन के पिता नीरज सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता सीमा सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), जौनपुर में शिक्षिका हैं। शिक्षा और अनुशासन से जुड़े इस परिवार ने अपने दोनों बेटों को उत्कृष्ट शिक्षा और संस्कार दिए हैं।

राजवर्धन के बड़े भाई हर्षवर्धन सिंह भी मेधावी छात्र हैं और वर्तमान में आईआईटी भिलाई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार के दोनों बेटों की शैक्षणिक उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

राजवर्धन की इस अभूतपूर्व सफलता पर शिक्षकों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासित तैयारी और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से जिले के अन्य छात्र भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित होंगे।

Related

डाक्टर 1190139285601439502

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item