रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन और रंग-बिरंगी रोशनी से सजेगा लोहिया पार्क

 ऐतिहासिक पेंटिंग, सेल्फी प्वाइंट और पिक्सल पट्टा लाइट से बढ़ेगी पार्क की खूबसूरती

जौनपुर। शहर के लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क को जल्द ही नए रंग-रूप में सजाया जाएगा। पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ आगंतुकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए यहां रंगीन आकर्षक म्यूजिकल फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट और रंग-बिरंगी रोशनी लगाने का निर्णय लिया गया है। पार्क की दीवारों पर ऐतिहासिक पेंटिंग भी कराई जाएगी।

उद्यान विकास समिति की बैठक बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय में उप निदेशक उद्यान वाराणसी मंडल दिग्विजय भार्गव की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोहिया पार्क के सौंदर्यीकरण, विकास, रख-रखाव, स्वच्छता और आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्क के बाहर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग रोकने के लिए नगर पालिका और पुलिस की मदद से पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित किया जाएगा। अनधिकृत रूप से पार्क के बाहर खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। पार्क के बाहर नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी।

पार्क में लगे वाटर पाम और तिरंगा पोल पर सौंदर्यीकरण के लिए पिक्सल पट्टा लाइट लगाई जाएगी। खराब हो रहे तिरंगा झंडे के पोल की पेंटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा आवश्यकतानुसार जिम और झूलों की मरम्मत कराने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि पार्क में आने वाले प्रत्येक आगंतुक से सुबह और शाम प्रवेश शुल्क अनिवार्य रूप से लिया जाए। हालांकि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, राजनेता, दिव्यांग, सेवानिवृत्त सैनिक तथा माता-पिता के साथ आने वाले 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश शुल्क से छूट दी जाएगी। नियमित रूप से पार्क आने वाले लोगों के लिए पास जारी किए जाएंगे।

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, क्षेत्राधिकारी नगर के प्रतिनिधि थाना प्रभारी लाइन बाजार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहित समिति की सदस्य अंजना सिंह, अध्यक्ष हिंदू भगवा वाहिनी, प्रगतिशील कृषक एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 8352847129373380443

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item