सैनिक भाइयों की कलाई पर सजा प्रेम और सम्मान का रक्षा सूत्र

 लायन्स क्लब ने मनाया ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम’ कार्यक्रम, जवानों के साथ काटा केक

जौनपुर। रक्षाबंधन से पहले बुधवार को हुसेनाबाद स्थित 98 बटालियन यूपी एनसीसी परिसर में भावनाओं से भरा नजारा देखने को मिला। लायन्स क्लब जौनपुर मेन की ओर से आयोजित ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम’ कार्यक्रम में लायन्स लेडी बहनों ने सैनिकों को तिलक लगाया, उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के रिश्ते की डोर मजबूत की। सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए भी राखियां भेजी गईं। इस दौरान सैनिक भाइयों के साथ केक काटकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा की गईं।


कार्यक्रम में लायन्स क्लब के संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया। लीनेस अध्यक्ष पूजा त्रिपाठी ने कहा कि वीर जवानों की कलाई पर राखी बांधते समय मन गर्व और सम्मान से भर उठा। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के प्रति सम्मान व्यक्त करना उनके लिए गौरव का क्षण है।


फर्स्ट लायन लेडी संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम’ रक्षा सूत्र देश के वीर सैनिकों को समर्पित भावपूर्ण और प्रेरणादायी पहल है। ज्योति कपूर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होकर मन को अलग तरह की शांति और संतोष मिलता है।


राखी बंधवाने के बाद सैनिकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन पर वे अपने परिवार से दूर हैं, लेकिन लायन्स क्लब की महिलाओं ने जिस अपनत्व के साथ उन्हें राखी बांधी, उससे उन्हें परिवार से दूर होने का अहसास नहीं हुआ। सैनिक भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन दिया।


कार्यक्रम का संचालन चीफ सेक्रेट्री सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आलोक सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल नागेन्द्र सिंह राठौर, प्रशासनिक अधिकारी, सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह, बलबीर सिंह, सूबेदार संता बहादुर राना, नायब सूबेदार प्रदीप, बीएचएम कृष्ण बहादुर, सचिव रितेश साहू, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, रश्मि मौर्य, रविन्द्र कालरा, उर्मिला सिंह, अपूर्वा श्रीवास्तव, साक्षी मिश्रा, डॉ. प्रकाशिनी अग्रहरी, अविका श्रीवास्तव, परमजीत सिंह, आरपी सिंह, लियो अध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव, सुशील अग्रहरी, हर्षित रंजन, पवन वर्मा, ऋषभ रंजन सहित बड़ी संख्या में सैनिक एवं क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 4351364603825646039

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item