राजा जौनपुर की हवेली में गूंजा राष्ट्रगान, गहना कोठी परिवार ने शान से फहराया तिरंगा

 

जौनपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को राजा जौनपुर की ऐतिहासिक हवेली स्थित राजमहल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पूर्वांचल के प्रतिष्ठित आभूषण कारोबारी परिवार गहना कोठी की ओर से राजमहल परिसर में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। तिरंगा फहरते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

गहना कोठी परिवार के अधिष्ठाता विवेक सेठ, विनीत सेठ, हर्षित सेठ और विपिन सेठ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान राजमहल का ऐतिहासिक परिवेश तिरंगे की आन, बान और शान का साक्षी बना। आसमान में लहराता तिरंगा मानो स्वतंत्रता संग्राम के उन अनगिनत बलिदानों की कहानी बयां कर रहा था, जिनकी बदौलत आज देशवासी आजाद हवा में सांस ले रहे हैं।

इस अवसर पर गहना कोठी परिवार के सदस्यों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस महज एक पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। जिन वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा और आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उनके बलिदान के कारण ही आज तिरंगा पूरे गौरव के साथ आसमान में लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

विवेक सेठ ने कहा कि आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्कि इसके लिए देश के लाखों लोगों ने संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। हमें स्वतंत्रता की इस विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने और अपने कार्यों में ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

विनीत सेठ, हर्षित सेठ और विपिन सेठ ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि देश की विविधता में एकता, साहस, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसकी एकता में है और देश को आगे ले जाने के लिए हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

ध्वजारोहण समारोह में गहना कोठी परिवार के सदस्य, प्रतिष्ठान के कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रगान के दौरान सम्मानपूर्वक तिरंगे को नमन किया। ऐतिहासिक राजा जौनपुर हवेली में आयोजित यह समारोह देशभक्ति, गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहा।


Related

JAUNPUR 8903878004312927958

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item