छात्राओं को मिली खेल किट, ‘फिट गर्ल्स-फिट इंडिया’ से बेटियों को मिला उड़ान का हौसला

बदलापुर। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने की दिशा में भारतीय रेल वित्त निगम (IRFC) ने सराहनीय पहल की है। भारतीय रेल वित्त निगम की सीएसआर पहल के तहत बदलापुर खुर्द स्थित कम्पोजिट विद्यालय में ‘फिट गर्ल्स-फिट इंडिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की 166 छात्राओं को खेल सामग्री, ट्रैक सूट, जूते-मोजे सहित खेल किट वितरित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रेल भूमि विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक ओम प्रकाश यादव (IRAS) ने छात्राओं को खेलकूद सामग्री एवं किट प्रदान की। खेल सामग्री और नई किट पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान बेटियों में खेल के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास साफ नजर आया।

मुख्य अतिथि ओम प्रकाश यादव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति का आधार उसके शिक्षित और संस्कारित नागरिक होते हैं। शिक्षा ही प्रगति, उत्पादन, विकास और बेहतर स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय बेटियों के लिए अवसरों से भरा है और उनके उत्थान के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां प्रतिभा के मामले में किसी से पीछे न रहें, इसी उद्देश्य से इस प्रकार की पहल की जा रही है।

प्रदेशीय महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष जौनपुर अनिल यादव ने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत से कार्य किया जाए तो सफलता निश्चित है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

पेंशनर एसोसिएशन के प्रदेशीय अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने कहा कि छोटे बच्चों में विकास की असीमित संभावनाएं होती हैं। इसलिए शैक्षिक जीवन में बेसिक शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेलकूद की भी अहम भूमिका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक ललित मौर्या ने की। संचालन बाबादीन निषाद ने किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जगदीश यादव, हरिनाथ, अनिल सिंह, उमेश मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राय साहब, मंत्री राधेश्याम चौरसिया, सुभाष, कमलेश यादव, मनोज, सूरज, व्यायाम शिक्षक अमर बहादुर, जयप्रकाश, प्रधान, अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष गौरव, आलोक यादव, अटेवा मंत्री लाल बहादुर यादव, मुकेश निषाद एडवोकेट, बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विजय, वीरसेन यादव, वीरेंद्र यादव, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, पूर्व प्रधान पप्पी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 3237540565966189437

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item