असलहों के साथ दो शातिर गिरफ्तार, दोनों पर पहले से कई मुकदमे

 शाहगंज में पुलिस की कार्रवाई, .32 बोर की पिस्टल और कारतूस के साथ दो .315 बोर के तमंचे बरामद

जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस और दो .315 बोर के तमंचे बरामद किए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन समग्र” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1:55 बजे शमशान रोड, बकुची गांव के पास पुलिस ने दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली।

पुलिस के मुताबिक तलाशी में प्रेमराजपुर शेरवा, थाना सिकरारा निवासी विपिन यादव पुत्र स्व. सुरेन्द्र यादव और रामनगर, थाना सिकरारा निवासी मनीष यादव उर्फ अंकित यादव पुत्र प्रेम कुमार यादव के पास से एक .32 बोर की पिस्टल, एक कारतूस तथा दो .315 बोर के तमंचे बरामद हुए। दोनों को गिरफ्तार कर थाना शाहगंज में मुकदमा अपराध संख्या 291/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मनीष यादव उर्फ अंकित यादव के खिलाफ मीरगंज, सिकरारा और गौरा बादशाहपुर थानों में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विपिन यादव के खिलाफ बक्सा, मीरगंज, सिकरारा और गौरा बादशाहपुर थानों में मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय समेत थाना शाहगंज की पुलिस टीम शामिल रही।

Related

JAUNPUR 1786308132084423417

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item