पुरानी रंजिश में युवक की ह,त्या, हाईवे पर शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम

 लोहे की सरिया और रॉड से हमला कर 28 वर्षीय विशाल यादव को उतारा मौ,त के घाट, आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहनों में की तोड़फोड़

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने 28 वर्षीय युवक विशाल यादव की बेरहमी से पीट-पीटकर ह,त्या कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की सरिया और रॉड से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल विशाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।


युवक की ह,त्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने उसका शव एनएच-135ए पर रखकर चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर हंगामा करते हुए कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद रामदयालगंज और आसपास के बाजारों में दहशत का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।


पुलिस के पहुंचते ही बढ़ा तनाव

चक्का जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस के साथ आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने और जाम समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया।


ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। उनका कहना है कि हमलावरों ने विशाल को घेरकर लोहे की सरिया और रॉड से बेरहमी से पीटा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


ह,त्या से व्यापारियों में दहशत

दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना के बाद रामदयालगंज और आसपास के इलाके में भय का माहौल है। आक्रोश को देखते हुए कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। हाईवे पर जाम लगने से यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


पुलिस घटना के कारणों और आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।


Related

JAUNPUR 7131947812988930846

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item