खेलों के प्रति जागरूक हों युवा : श्याम सिंह यादव

 

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर में “खेल में जागरूकता एवं शूटिंग पर ध्यान” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की तथा मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव रहे। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और उचित अवसर मिलें तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। संगोष्ठी में शूटिंग सहित विभिन्न खेलों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, अनुशासन, खेल भावना और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मोहम्मद हसन अकादमी से जुड़े विभिन्न खेलों के छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों ने सहभागिता की। अंत में मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीएमएस चेयरमैन डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. जीवन यादव, आरपी सिंह, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. प्रज्वलित यादव, प्रवीण यादव सहित महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा। संचालन अहमद अब्बास खान ने किया।

Related

डाक्टर 3856032050677092319

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item