पैसों के विवाद में महिला से मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2026/09/blog-post_20.html
जफराबाद। थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव में पैसों के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोसाईंपुर निवासी बिन्दू देवी पत्नी रामकेश यादव ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसके पट्टीदार वृजेश यादव पुत्र स्व. राम लखन यादव और उसकी पत्नी ज्योति देवी ने पैसों के विवाद को लेकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने लात-मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी।
पीड़िता के मुताबिक, मारपीट के बाद आरोपी जाते समय उसे जान से मारने की धमकी भी देकर चले गए। घटना के संबंध में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर 18 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

