गणपति महोत्सव के समापन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

 छप्पन भोग और कढ़ी-चावल का भोग लगाकर भक्तों में बांटा गया प्रसाद

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में गणपति महोत्सव के समापन पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गणपति महाराज को विधि-विधान से छप्पन भोग और कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा धाम क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

महोत्सव के दौरान चौकियां धाम क्षेत्र में जगह-जगह विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर भव्य पूजा पंडाल सजाए गए थे। समापन अवसर पर हवन-पूजन, पाठ और महाआरती के साथ गणेश महोत्सव का विधिवत समापन किया गया।

गणपति पूजा मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष मणिशंकर पंडा ने बताया कि गणपति बप्पा को छप्पन भोग एवं कढ़ी-चावल का प्रसाद अर्पित कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। महोत्सव के दौरान सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना, महाआरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। आरती के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

गणपति महोत्सव में जौनपुर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चौकियां धाम पहुंचे। भक्तों ने गणपति बप्पा के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर बृजेश सैनी, अनिल साहू, मुकुल यादव, राहुल साहू, अतुल साहू, मोनू माली, अरुण पंडा, मुक्तेश्वर पंडा, प्रियांशु सैनी, अंकित माली, राम जोर माली, शशांक त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related

आजमगढ़ जिला अस्पताल 2340509748909307766

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item