तीज पर सजी मेंहदी, छात्राओं ने दिए बेटी बचाओ और पर्यावरण संरक्षण के संदेश

सिकरारा। भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान में तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज और महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आकर्षक मेंहदी डिजाइनों के माध्यम से ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’, देश के प्रति समर्पण, दुल्हन मेंहदी, अरेबियन मेंहदी और पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेश प्रस्तुत किए। उनकी कलाकृतियों ने अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।


प्रतियोगिता में छात्राओं की मेंहदी कला, डिजाइन और रचनात्मकता का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद कक्षा पांच की छात्रा अंतिका सरोज, कक्षा आठ की आफरीन, कक्षा नौ की ईशू यादव और कक्षा 12 की शबनम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अतिथियों ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।


संस्थान के निदेशक डाॅ. तिलकराज सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के रचनात्मक आयोजन छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के साथ ही उनमें आपसी सामंजस्य और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करने का गुण भी विकसित होता है।


कार्यक्रम में डाॅ. आनन्द कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, डाॅ. नीतू सिंह, मधुबाला मिश्रा, संजय सिंह, प्रशान्त सिंह, शकील अहमद, सूरज सिंह, प्रवीन मिश्रा, सुशील यादव, सुदर्शन यादव, वीरेन्द्र कुमार सिंह, सुरेन्द्र प्रताप यादव, संजय कुमार, राजेश सिंह, चन्दन सिंह आदि उपस्थित रहे।


Related

JAUNPUR 2440946018928789239

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item