रामगढ़ में चोरों ने गहने और नकदी पर किया हाथ साफ
https://www.shirazehind.com/2026/09/blog-post_258.html
जौनपुर। मीरगंज थानांतर्गत आने वाले रामगढ़ गांव में बीती रात चोरों ने अवधेश कुमार दूबे के घर च 62 हजार की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। उन्होंने ने बताया की एक दिन पहले कृष्ण जन्माष्टमी थी और रात में ज्यादा देर तक जगने के कारण उनके घर के पुरुष और रिश्तेदार अगली रात बरामदे में सो रहे थे उसी समय चोर घर में घुसे और औरतों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद करके दूसरे कमरे में रखे नकद और गहने लेकर बाथरूम के रास्ते चम्पत हो गये। सुबह ताला टूटा देख परिवार पर वज्रपात हो गया। उन्होंने बताया कि घर का बाउंड्री वॉल बनवाने के लिए पैसा रखा हुआ था। चोरी की सूचना उन्होंने 112 नम्बर पर डायल कर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

