विश्व हिंदू परिषद ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

 जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर स्थित केरारवीर बाबा मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हिंदू समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीएचयू के समाजशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. आर.एन. त्रिपाठी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का प्रमुख उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म एवं परंपराओं की रक्षा करना तथा समाज सेवा के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्म-सशक्तीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सेवा परियोजनाओं के माध्यम से विहिप समाज के बीच अपनी गतिविधियों का विस्तार कर रहा है।


 मंत्री समर बहादुर सिंह ने कहा कि सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन और हिंदू समाज में एकता एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विहिप विभिन्न सामाजिक और धार्मिक मुद्दों को लेकर भी समय-समय पर अपनी आवाज उठाता रहा है।


वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि, अमरनाथ यात्रा, रामसेतु, गंगा एवं गौ रक्षा, मठ-मंदिरों से जुड़े विषय, धर्मांतरण तथा अन्य धार्मिक-सामाजिक मुद्दे विहिप के प्रमुख कार्यक्षेत्रों में रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के विभिन्न संप्रदायों के धर्माचार्यों को एक मंच पर लाना संगठन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।


कार्यक्रम का संचालन विभाग समरसता प्रमुख कमलापति तिवारी ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमल सिंह ने की। इस अवसर पर प्रांत नैतिक शिक्षा प्रमुख उदयराज सिंह, बजरंग दल जिला केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह, जिला संयोजक गणेश मोदनवाल, शिवम अग्रहरी, नगर संयोजक कुबेर कुशवाहा, सह संयोजक विशाल मोदनवाल, जय नारायण सिंह, आशीष मिश्रा, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ. तेज सिंह, भाजपा अध्यक्ष अजीत प्रजापति, कमलेश निषाद, अरुण सिंह, डॉ. अमरनाथ पांडेय, उर्वशी सिंह, हिंदू भगवा वाहिनी की अंजना सिंह, सुधीर साहू, राजू दादा, बृजेश सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


अंत में जिला मंत्री सुनील मौर्या ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 191898644938611805

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item