लखनऊ महा सम्मेलन को लेकर पार्टी ने चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान
जौनपुर। आगामी 1 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रादेशिक महा सम्मेलन को लेकर किसान आमजन युवा शोषित ट्रेडर्स हमारी पार्टी ने रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शेख असरखपुर, इमामपुर और नदिया पार ग्राम सभाओं में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रादेशिक महा सम्मेलन के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की जानकारी दी। सम्मेलन को लेकर आमजन में भी उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने सम्मेलन में शामिल होने की इच्छा जताते हुए पार्टी पदाधिकारियों को अपना समर्थन देने की बात कही।
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी मो. रईश, भोनू, धीरज कुमार, अवधेश श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, सुमित निषाद, निखिल माली, दिलीप निषाद, अजीत पाल, शाहुल, विशाल, प्रदीप, मितेश और प्रवीण सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से जनसंपर्क किया।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने जनसंपर्क अभियान में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से आगामी प्रादेशिक महा सम्मेलन को सफल बनाने में मदद मिलेगी।

