अधेड़ की हत्या से मची सनसनी, इलाके में हड़कम्प

 सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम चौराहा के पास उदयराज यादव (50) की ह*त्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लेकर पो*स्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिकरारा थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटनास्थल सहित आस—पास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं सदर सीओ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। कुछ ग्रामीणों ने जौनपुर में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। हालांकि उदयराज यादव की ह*त्या के कारण और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है। हत्या के पीछे की वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस टीमों की जांच जारी है और अब सभी की निगाहें इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे पर टिकी हैं।

Related

JAUNPUR 6003244994323995118

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item