गूलर घाट मठ की जमीन का कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे दबंग

 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के चौखट पर पहुंचे फलाहारी महराज

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अन्तर्गत श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट की जमीन पर कब्जा करने का मामला सोमवार को पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी के दरबार में पहुंच गया।

मठ के वरिष्ठ पुजारी व प्रबन्धक फलाहारी महाराज के अनुसार उन्होंने थाना कोतवाली और स्थानीय पुलिस चौकी पर मंदिर की जमीन को बचाने के लिये लिखित शिकायत किया परन्तु आज तक किसी प्रकार कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे दबंगों का मनोबल बढ़ता गया जो अब अब मन्दिर के पीछे से मन्दिर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार टीनशेड को विपक्षी जितेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह द्वारा कब्जा करने की नियत से तोड़—फोड़ करके अन्दर ही अन्दर दीवाल तोड़ दिया गया है जबकि एक किता सिविल वाद न्यायालय सिविल जज (जे०डी) शहर जौनपुर में जितेन्द्र बनाम रामप्रीति मिश्च दाखिल करके स्थगनादेश मिल गया था। प्रार्थी उस आदेश के खिलाफ जिला जज जौनपुर मुत० अपील 111/2026 ई० को राम प्रीति बनाम जितेन्द्र दाखिल किया जिसमें न्यायालय द्वारा 24 अगस्त 2026 को आदेश पारित करके निर्देशित किया गया कि मौके पर उभय पक्ष यथास्थिति बनाये रखें परन्तु विपक्षी द्वारा 27 सितम्बर को विपक्षी जितेन्द्र सहित परिवार वाले मन्दिर के पीछे जमीन व टीनशेड की दिवाल को तोड़ दिया जबकि प्रार्थी ने 112 नम्बर पर फोन करके घटना से अवगत कराया। जिला जज के आदेश (स्थगन) के बावजूद विपक्षी ने उपरोक्त गैरकानूनी कार्य किया है। दीवार गिराने एवं गलत तरीके से अन्दर की दीवार पर बोर्ड लगाने लगे तो इसकी सूचना सरायपोख्ता पुलिस चौकी को दी गयी। फिर कोई कार्यवाही नहीं हुई, बल्कि जितेन्द्र सहित उनके परिवार के लोग फलाहारी महाराज को गली देने लगे। इतना ही नहीं, पूछने पर जानमाल की धमकी भी दिया।

इसी को लेकर फलाहारी महाराज ने सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित शिकायत करते हुये मन्दिर की जमीन पर किये जा रहे कब्जे को रूकवाने की मांग किया। साथ ही जानमाल की गुहार भी लगायी।

Related

JAUNPUR 2452530954851927726

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item