जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के सत्यापन में लापरवाही, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

 उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और स्पष्टीकरण न देने पर हुई कार्रवाई

जौनपुर। विकास खंड मड़ियाहूं की ग्राम पंचायतों में औसत से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने के मामले में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। उन पर सत्यापन के लिए मांगे गए संपूर्ण अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में अपेक्षित स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने का आरोप है।


जिला विकास अधिकारी के अनुसार विकास खंड मड़ियाहूं के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजमलपुर, लोरिका और बदौवा में औसत से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को मुख्य चिकित्सा अधिकारी/अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) कार्यालय में सत्यापन के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।


आरोप है कि निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी द्वारा संपूर्ण सत्यापन प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मांगा गया अपेक्षित स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इसे अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।


जिला विकास अधिकारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के नियम-3 के उल्लंघन के दृष्टिगत ग्राम विकास अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related

डाक्टर 6638393210375183725

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item